Rajasthan Forest department recruitment ,salary वन विभाग की नौकरी का सपना पूरा करने के बेहतरीन तरीके

Forest Department Rajasthan 

राजस्थान Forest Department Rajasthan  में भर्ती के तहत हर साल हजारों उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं और एक स्थायी करियर की तलाश में हैं, तो यह क्षेत्र आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। इस लेख में, हम आपको वन विभाग भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अनेक जानकारी।

राजस्थान सरकार के द्वारा विभिन्न राज्यों के अधीन वन विभाग की स्थापना की गयी जिनका कार्य वनों का सरंक्षण करना था। उनके द्वारा वनों का संचालन किया जाता है और साथ के साथ उनकी सुरक्षा भी की जाती है | वन विभाग का मुख्य काम जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा करना होता है। वे अवैध शिकार, पेड़ों की कटाई और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को रोकते हैं|  जो लोग चोरी छुपे जंगलों से पेड़ काट कर उनकी तस्करी करते है उन्हें रोकने के लिए सरकार द्वारा फॉरेस्ट ऑफिसर को नियुक्त किया जाता है.

ताकी पेड़ों की सुरक्षा के साथ ही जंगली जानवरों का भी देखभाल हो सके . और शिकार करने वाले लोगों को पकड़ना इसके अलावा वे जंगल की निगरानी, आग से बचाव और वन्यजीव गणना जैसे कार्य भी करते हैं। यह एक चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक नौकरी है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। जंगलों के लिए चलाए जाने वाले सभी प्रकार की योजनाओं को सही ढंग से लागू करना और जंगलों में पेड़ पौधों में यदि कोई रोग लग जाए या वे सूखे पड़ जाएँ तो उनके स्थान पर दूसरे वृक्ष लगाए जाते हैं. इन सभी चीजों की देखरेख फॉरेस्ट ऑफिसर के निगरानी मे होती है. इसके लिए हर साल भारत सरकार द्वारा समय – समय पर वन विभाग के द्वारा वन विभाग में भर्ती हेतु परीक्षा आयोजित की जाती है।

Forest department वन विभाग की स्थापना का उद्देश्य 

वन विभाग की स्थापना का उद्देश्य जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा करना। अवैध शिकार, पेड़ों की कटाई और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना। वृक्षा रोपण को अधिक महत्व देना।पर्यावरण को संतुलित बनाए रकना।

 Forest department वन विभाग किसके अंतर्गत काम करता है

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट पर पूर्ण रूप से राज्य सरकार का ही नियंत्रण होता है और उनके द्वारा ही सभी चीजों का संचालन किया जाता है।

 Forest department वन विभाग की नौकरी में क्या काम होता है

वन विभाग में आपका सबसे पहला काम तो वनों की सुरक्षा करने का होता है। वहां यदि कोई भी व्यक्ति वन की सीमा में घुसकर पेड़ों की अवैध कटाई कर रहा है या वहां से कोई सामान ले जा रहा है तो आप उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही करने को स्वतंत्र होते है। आपका काम वनों में उपस्थित पेड़ पौधों की सुरक्षा करने तक ही सीमित नही होता है बल्कि वहां जो जंगली पशु विचरण करते हैं या घूमते हैं, उनकी रक्षा करना भी होता है। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो अपने स्वार्थ, , स्वाद इत्यादि के लिए जंगली पशुओं का शिकार करते हैं तो उनकी रक्षा करना और अपराधियों को दंड दिलवाना भी आपका ही कर्तव्य होता है। वनों में किस जगह पर क्या काम होगा और वहां आगे किस तरह की कार्यवाही हो सकती है, यह सब काम भी वन विभाग के अधिकारी ही देखते हैं। यदि किसी वन के अंदर से होकर या वन में ही कोई टूरिस्ट स्पॉट है तो वहां किस किस को जाने की अनुमति मिलेगी और कब तक मिलेगी, यह सब निर्धारित करने का अधिकार भी आपके अंतर्गत ही आएगा। वनों में कोई आम नागरिक जा रहा हैं तो उसे वहां किस किस चीज़ को करने की मनाही है और यदि वह उसे करता है तो उस पर क्या कुछ कार्यवाही हो सकती है, यह भी आप ही देखेंगे।

 वन विभाग में पदों की सूची

वन विभाग में विभिन्न प्रकार के पद उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं:

  1. फॉरेस्ट गार्ड- यह एक प्रारंभिक स्तर की नौकरी है, जिसमें वनों की सुरक्षा और संरचना का ध्यान रखना शामिल है।
  2. फॉरेस्ट रेंजर- इसमें क्षेत्रीय वनों का प्रबंधन और संरक्षण कार्य शामिल होता है।
  3. जूनियर असिस्टेंट- यह प्रशासनिक कार्य से संबंधित होता है।
  4. क्लर्क- दस्तावेज़ प्रबंधन और कार्यालय कार्यों का संचालन करना मुख्य भूमिका है।
  5. वन्यजीव निरीक्षक- वन्यजीवों के संरक्षण और उनकी निगरानी में भूमिका निभाना।

Rajasthan Forest department recruitment

वन विभाग भर्ती शैक्षणिक योग्यता 

वन विभाग मे शैक्षणिक योग्यता 8 वीं, 10 वीं, 12 वीं, पास रखा गया

  • 8 वी पास – वनपाल
  • 10 वी  पास – वनरक्षक
  • 12 वी पास  – MTS

वन विभाग भर्ती आयु सीमा  

उम्मीदवार का न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र-सीमा में छूट प्रदान की जाती है।

वन विभाग(Forest department)की भर्ती प्रक्रिया 

यह दो कारको पर निर्भर करती है, पहला तो आप किस पद के लिए आवेदन करने जा रहे हैं और दूसरा आप किस राज्य के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लिए आवेदन करने जा रहे हैं। तो इन दोनों के आधार पर ही उसकी भर्ती प्रक्रिया निर्धारित होती है। सामान्य तौर पर इसके लिए 4 तरह की भर्ती प्रक्रिया का पालन करवाया जाता है लेकिन यदि ज्यादा बड़ा पद है तो इसमें पांच तरह की भर्ती प्रक्रिया जुड़ जाती है। आइए एक एक करके इनके बारे में भी जान लेते हैं।

लिखित परीक्षा- सामान्य-  लिखित परीक्षा का सामान्य पेपर सभी के लिए सामान नही होता है बल्कि इसका स्तर पोस्ट के स्तर के अनुसार ही निर्धारित होता है। यदि आपने निचली पोस्ट के लिए आवेदन किया है तो आप पास होते ही साक्षात्कार वाले राउंड पर पहुँच जाएंगे। वही यदि आपने बड़े पद के लिए आवेदन किया है तो आप मुख्य लिखित परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसमें आपसे सामान्य ज्ञान, वनों व वनस्पति से संबंधित प्रश्न, भाषा, गणित इत्यादि के प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों का स्तर आपके द्वारा आवेदन की गयी पोस्ट के अनुसार अलग अलग होगा लेकिन विषय वही रहेंगे।

लिखित परीक्षा- मुख्य- फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में बड़े पद के लिए नौकरी के लिए  आपको पहले सामान्य लिखित परीक्षा को पास करना होगा और फिर उसके बाद आपकी मुख्य परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इसमें आपसे वनों के ऊपर गंभीर प्रश्न विस्तार से पूछे जाएंगे। इसके साथ ही आपसे रीजनिंग, गणित, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, भाषा, अंग्रेजी, राज्य की भाषा इत्यादि के प्रश्न पूछे जाएंगे।

साक्षात्कार/ इंटरव्यूअब जब आप लिखित परीक्षा की सामान्य और मुख्य परीक्षा को पास कर लेते हैं तो आपको अगले स्तर तक ले जाया जाएगा। इसमें आपका इंटरव्यू लिया जाएगा। यह इंटरव्यू वन विभाग के अधिकारी ही लेंगे जिसमे आपसे वनों से जुड़े तरह तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। बहुत से परीक्षार्थी ऐसे होते है जो लिखित परीक्षा की तैयारी तो अच्छे से कर लेते हैं लेकिन इंटरव्यू में रह जाते हैं।यदि आप इस राउंड को पास कर लेते हैं तो समझ जाइये कि आपका फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में लगभग चयन हो ही गया है।

शारीरिक मापदंड– वन विभाग भर्ती मे उम्मीदवार का  शारीरिक मापदंड टेस्ट (PST): इसमें ऊंचाई, वजन और छाती का माप लिया जाता है। शारीरिक मानदंड: पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 153 सेमी। छाती का माप भी निर्धारित होता है। शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET): इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद जैसी शारीरिक गतिविधियां शामिल होती हैं।

स्वास्थ्य जांच/ मेडिकल-  मेडिकल टेस्ट: स्वास्थ्य की जांच की जाती है। आखों  कि जांच / दृष्टि परीक्षण, कान, नाक और गले की जांच, हृदय और फेफड़े की जांच, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, दूसरे  मेडिकल कंडीशन जैसे कि हर्निया, पाइल्स,

दस्तावेज जांच/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन-  फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में नौकरी पाने के अंतिम चरण के रूप में आपके सभी तरह के दस्तावेजों की जांच की जाएगी | इसमें आपकी भारत की नागरिकता सहित, उस राज्य की नागरिकता, आपकी शिक्षा से जुड़े दस्तावेज, इत्यादि सभी की बारीकी से जांच की जाएगी। यदि आपके डाक्यूमेंट्स सही पाए जाते हैं और उनमे किसी तरह की खामी नज़र नहीं आती हैं तो समझ जाइये कि आपको फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की नौकरी मिल चुकी है। उसके कुछ समय बाद आपकी पोस्टिंग की तिथि और समय सब कुछ आ जाता है। आपको निर्धारित समय और स्थान पर पहुँच जाना होगा और अपनी नौकरी शुरू कर देनी होगी।

 Forest department salary वन विभाग में सैलरी

बात करे हम Forest department salary की यदि आप वन विभाग के अंतर्गत फॉरेस्ट गार्ड या निचले स्तर पर काम कर रहे हैं तो आपका वेतन 20 से 30 हज़ार के बीच ही होगा जबकि यदि आपकी नौकरी बड़े अधिकारी स्तर की लगती है तो आपकी सैलरी 50 हज़ार से लेकर एक लाख रुपए तक की हो सकती है। यह सैलरी हर वर्ष के साथ साथ बढ़ती ही चली जाती है। इसके साथ ही आपको सरकार की ओर से अन्य कई तरह की सुविधाएँ भी मिलती हैं जिनका लाभ आप उठा सकते हैं।

वन विभाग भर्ती की तैयारी कैसे करें?

वन विभाग में भर्ती उम्मीदवार को  निम्नलिखित बिंदुओं का ध्यान रखाना चाहिए

  • पढ़ाई की योजना बनाएं: परीक्षा के सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करें।
  • शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें: नियमित रूप से व्यायाम और योग करें।
  • मॉक टेस्ट दें: समय-समय पर मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी की जांच करें।
  • सामान्य ज्ञान पर फोकस करें: पर्यावरण और वन्यजीवों से संबंधित विषयों की जानकारी रखें

निष्कर्ष

वन विभाग में नौकरी न केवल एक स्थिर करियर विकल्प है, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण की सेवा करने का भी मौका प्रदान करती है। यदि आप प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं और एक चुनौतीपूर्ण लेकिन संतोषजनक करियर की तलाश में हैं, तो वन विभाग भर्ती आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। जल्दी करें, अपनी तैयारी शुरू करें, और अपने सपनों की नौकरी हासिल करें

Leave a Comment